Ambedkar vahini

अम्बेडकर वाहिनी में नई नियुक्तियां: सौरभ सिंह आजाद बने युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र और राम किशोर को खीरी की कमान

लखनऊ: बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी ने संगठन की मज़बूती और युवाओं की सक्रियता को बढ़ाने के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने हाथों से मनोनयन पत्र सौंपकर संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प दिलाया। संगठन विस्तार के तहत सौरभ सिंह आजाद को अम्बेडकर वाहिनी युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही, लखीमपुर खीरी जिले में अनुसूचित जनजाति समाज को लामबंद करने और संगठन को धार देने के लिए शैलेन्द्र को जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, लखीमपुर खीरी) तथा राम किशोर को कोषाध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, लखीमपुर खीरी) पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। मनोनयन पत्र सौंपे जाने के इस विशेष अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेता और मुख्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक फ़ैज़ अहमद, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप कुमार मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बचित्तर सिंह, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष मस्तराम चौधरी उपस्थित रहे और सभी मनोनीत साथियों का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों, सामाजिक न्याय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *