Ambedkar vahini

अम्बेडकर वाहिनी के विस्तार को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिज़वान हसन रिज़वी के आवास पर विशेष बैठक हुई

लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़ैज़ अहमद के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती देने और इसके विस्तार के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिज़वान हसन रिज़वी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन की आगामी रणनीतियों पर गहन मंथन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लखनऊ के जिला महासचिव मोहम्मद हसनैन और महिला प्रकोष्ठ लखनऊ की जिला अध्यक्ष नूरी फातिमा मौजूद रहीं।

इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र के कई सक्रिय समाजसेवियों ने अम्बेडकर वाहिनी की सदस्यता ग्रहण की। संगठन से जुड़ने वाले प्रमुख लोगों में रोहित द्विवेदी, विशाल मिश्रा, मुद्दसिर रज़ा, अफ़शांन अली, पलक रावत और मीसम रिज़वी शामिल रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिज़वान हसन रिज़वी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं और समाजसेवियों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *