
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी के निर्देशानुसार संगठन का देशव्यापी विस्तार तेजी से जारी है। इसी कड़ी में संगठन का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पूरी तरह जागरूक और सक्रिय भूमिका में नजर आ रहा है। देश भर में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक-अधिकारों की लड़ाई लड़ रही अम्बेडकर वाहिनी में अब अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी सबसे अधिक हो चुकी है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा को अपनाने और देश के 85 प्रतिशत शोषित-वंचित समाज की एकजुटता को मजबूत करने में मुस्लिम समाज आज सबसे आगे खड़ा दिखाई दे रहा है।इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़ैज़ अहमद और राष्ट्रीय महासचिव नकी जैदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आधिकारिक मनोनयन पत्र सौंपकर पदभार ग्रहण कराया।

संगठन विस्तार के तहत लखनऊ जिला टीम में निम्नलिखित नियुक्तियाँ की गई हैं: मोहम्मद हसनैन जिला महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, लखनऊ असफिया मिर्जा जिला कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, लखनऊ शहजाद मिर्जा जिला कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, लखनऊ फहद मिर्जा जिला कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, लखनऊ इबादुल हसन जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, लखनऊ

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़ैज़ अहमद ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और बाबा साहब के मिशन को हर घर तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव नकी जैदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिजवान हसन रिजवी, महिला प्रकोष्ठ लखनऊ की जिला अध्यक्ष नूरी फातिमा सहित संगठन के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।