Ambedkar vahini

अम्बेडकर वाहिनी के विस्तार के लिए कार्य समिति घोषित, मोहम्मद फारूक बने चेयरमैन

लखनऊ, 16 मई 2026: बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी जी के दिशा-निर्देशानुसार संगठन की नई कार्य समिति का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। संगठन के विस्तार, मजबूती और इसकी सही नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से इस नई टीम की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी के निर्देश पर नवगठित कार्य समिति में मोहम्मद फारूक को कार्य समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही संगठन को गतिशील बनाने के लिए नौ सदस्यीय मजबूत टीम को कार्य समिति में जगह दी गई है। जारी सूची के अनुसार इमरान हैदर, राधेश्याम सिंह, नकी जैदी, सुजीत राजपूत, बच्चीतर सिंह, मस्तराम चौधरी, मनीष यादव और संजय त्रिवेदी को कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई कार्य समिति बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों और विचारों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि नई टीम पूरी निष्ठा के साथ संगठन के वैचारिक विस्तार और जनहित की नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए काम करेगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ फ़ैज़ अहमद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शादाब आलम राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नकी जैदी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें। नवनियुक्त चेयरमैन मोहम्मद फारूक और सभी सदस्यों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और वाहिनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *