Ambedkar vahini

अम्बेडकर वाहिनी : रिजवान हसन रिजवी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नकी जैदी राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत

लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी के निर्देशानुसार और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़ैज़ अहमद के अनुमोदन पर रिजवान हसन रिजवी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नकी जैदी को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़ैज़ अहमद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर कार्यभार सौंपा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्य व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की विचारधारा से प्रभावित होकर कई वरिष्ठ समाजसेवियों ने भी अम्बेडकर वाहिनी की सदस्यता ग्रहण की।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शादाब आलम, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रौशन अली जैदी और प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। फ़ैज़ अहमद ने बताया 25 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दलितों ,पिछड़ों, और अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने का देश भर में अम्बेडकर वाहिनी कार्य कर रही हैं। और 2027 चुनाव से पहले 1 करोड़ सदस्य बनाने का सपना है। जो अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से पूरा होगा संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठन की पकड़ और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में अभिलाष शुक्ला, पलक रावत, मिशम रिज़वी, आमिर खान, विष्णु कनौजिया, मोहम्मद साहब, मोहम्मद समीर, मोहम्मद तनवीर, अदनान और सुरेश राजपूत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *