
राजस्थान प्रतापगढ़। स्थानीय जिला मुख्यालय पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल मेघवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक का मुख्य उद्देश्य दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज के संवैधानिक हक और अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार करना रहा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल मेघवाल ने कहा कि संगठन का मूल लक्ष्य बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाना है। बैठक के दौरान इस बात पर गहन चर्चा हुई कि वंचित वर्गों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों के लिए जमीन स्तर पर कैसे एकजुट होकर कार्य करना है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंकर लाल ने जिला कार्यकारिणी की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में राजमल, पिंटू, बगदीराम, रमेश पंडोर, रमेश मेघवाल, भगवती लाल मेघवाल, प्रवीण मुकेश, मणिलाल सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाज के उत्थान और अधिकारों के संघर्ष में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।