
समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती जी की माता जी का विगत कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी दिल्ली एम्स पहुंचकर माता जी से भेंट की, और जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की।

दिल्ली एम्स में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ फ़ैज़ अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शादाब आलम, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप कुमार मिश्रा जी भी मौजूद रहें । और उनके स्वस्थ्य होने की कामना की।