
देश में दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए कार्य कर रही बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी में जहां एक तरफ कार्यकर्ताओं की संख्या लाखों में पहुंच रही है तो वही अम्बेडकर वाहिनी दलित, पिछड़े व मुस्लिम समाज के हर मुद्दे को लगातार मीडिया के माध्यम से उठाकर आम जनमानस को न्याय दिलाने का कार्य कर रही है

आज लखनऊ के नक्खास स्थित अवध पॉइंट पर मौलाना यासूब अब्बास से मिलने पहुंचे अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी मौलाना से अम्बेडकर वाहिनी के विस्तार पर चर्चा करते हुए अमर चौधरी ने उन्हें संरक्षक बनाने की इच्छा जाहिर की जिसे मौलाना यासूब अब्बास ने बड़े एहतराम के साथ स्वीकार किया

तो वहीं अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी ने बताया कि मौलाना साहब के संरक्षण में संगठन और बेहतर कार्य करेगा और मुस्लिम समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अम्बेडकर वाहिनी का हर पदाधिकारी खड़ा रहेगा इस मौके पर अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ फ़ैज़ अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शादाब आलम, राष्ट्रीय प्रभारी वसी रजा जफरुल, प्रदेश अध्यक्ष नक़ी जैदी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रौशन जैदी जैगम व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे